यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश ब्रह्म अनुभूति अखबार लखनऊ
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
पहला मैच टाइटन वॉरियर्स ने कुरौनी क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में मात्र दो रनों से हराया।
दूसरा मैच सुपर स्ट्राइकर्स ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टॉक्सिक ग्यारह को 26 रनों से हराया
तीसरा मैच में टीआरसी स्पोर्ट्स क्लब ने कड़े मुकाबले में बप्पा श्री नारायण क्लब पर दो विकेट से जीत दर्ज की।
चौथा मैच अंतिम मैच में बाबा के धुरंधर ने अपने दमदार प्रदर्शन से चंद्रावल टाइगर्स को सात विकेट से शिकस्त दी।
लखनऊ। सरोजनीनगर में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को उनकी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस लीग के छठे चरण में आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप में एक सौ साठ से अधिक स्कूल और क्लब की टीमों के पच्चीस सौ से ज्यादा खिलाड़ी अपना कौशल प्रदर्शित कर रहे हैं। लीक के आठवें दिन तक कुल तीस लीग मैचों का सफल आयोजन किया जा चुका है।
रविवार को कानपुर रोड स्थित जय जगत पार्क में खेले गए इंटर-क्लब मुकाबलों में खिलाड़ियों और दर्शकों का जोश चरम पर था। पहले मैच में टाइटन वॉरियर्स और कुरौनी क्रिकेट क्लब के बीच हुए बेहद रोमांचक खेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुपर स्ट्राइकर्स और टॉक्सिक ग्यारह के बीच हुए मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर्स ने अपनी उत्कृष्ट बल्लेबाजी और गेंदबाजी से 26 रनों की जीत हासिल की। इसी तरह, टीआरसी स्पोर्ट्स क्लब और बप्पा श्री नारायण क्लब के बीच का मुकाबला भी बेहद दिलचस्प रहा, जिसमें टीआरसी स्पोर्ट्स क्लब ने अंतिम ओवर में दो विकेट से जीत दर्ज की। दिन के अंतिम मुकाबले में बाबा के धुरंधर ने चंद्रावल टाइगर्स को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित किया।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, खेल युवा पीढ़ी के शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास का आधार हैं। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को न केवल पहचान दिलाना है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। डॉ. सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर में खेलों की संस्कृति ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। इस आयोजन ने न केवल युवाओं, बल्कि क्षेत्रीय जनता में भी उत्साह और उम्मीद का नया संचार किया है। यह लीग सरोजनीनगर के लिए खेलों के एक स्वर्णिम युग की शुरुआत है।