लखनऊ ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ की रह दूसरी बरसी के अवसर पर ख़ादिम ए तअ़लीम ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ रह. अवार्ड का आयोजन

Spread the love

ब्रह्म अनुभूति अखबार प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव 24 लखनऊ उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ इकतीस दिसंबर दो हजार चौबीस पूर्व प्रेसीडेंट अल-हुदा मॉडल स्कूल त्रिवेणी नगर, लखनऊ, इंजी. ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ रहमा. की दूसरी बरसी के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन द्वारा “ख़ादिम ए तअ़लीम ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ रह. अवार्ड” वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवार्ड का उद्देश्य शिक्षा और जनहित के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। इस वर्ष मुख्य रूप से मौलाना सैयद अली हुसैन कुम्मी सेक्रेटरी इमामिया एजूकेशनल ट्रस्ट, पी सी कुरील संयोजक राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन, डा अनीस अंसारी (आई एस रिटायर्ड), मुह़म्मद यूनुस सिद्दीकी, अतहर नबी एडवोकेट सेक्रेटरी अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन, शेख़ मुर्तज़ा अली संयोजक शराब बंदी संघर्ष समिति, सलीम राईनी प्रेसीडेंट इज्तेमाई निकाह कमेटी, डा अब्दुल सईद क़ुरैशी प्रेसिडेंट मौलाना आज़ाद मेमोरियल सोसायटी, मुह़म्मद शमीम अख्तर नदवी नूर कम्प्यूटर सेंटर, सय्यिद जलाल उद्दीन सोशल वर्कर, चौधरी शहाब क़ुरैशी सेक्रेटरी आल इंडिया जमीअ़तुल क़ुरैश उ प्र, इरशाद अहमद सिद्दीकी प्रेसीडेंट ईसार फ़ाउन्डेशन लखनऊ, साकिब भारती, शमीम वारसी सोशल वर्कर, हाजी फ़हीम सिद्दीकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंडियन नेशनल लीग, ज़िया उल्लाह सिद्दीक़ी नदवी सेक्रेटरी सिदरा एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, मुह़म्मद आफ़ाक़ संयोजक राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगठन और शहज़ादे मंसूर अहमद टीचर स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। अल-हुदा मॉडल स्कूल का उद्देश्य: अल-हुदा मॉडल स्कूल की स्थापना डॉ. शमीम अहमद सिद्दीकी रह. और इंजी. ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ रह. ने मुस्लिम समाज के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ कुरआन और हदीस की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से की थी। स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक अरबी भाषा को अनिवार्य किया गया था, ताकि छात्रों के नैतिक और सामाजिक विकास के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक और परिवार का जागरूक सदस्य बनाया जा सके। संस्थापकों ने अरबी भाषा सिखाने के लिए “मिन्हाजुल अ़रबियह” नामक पुस्तक के तीन भागों का चयन भी किया था। हालांकि, कुछ स्वार्थी तत्वों के हस्तक्षेप के कारण संस्थापकों को उनके कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पदच्युत कर दिया गया, जिससे स्कूल की स्थापना का उद्देश्य बाधित हो गया। ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ रह. के योगदान: इंजी. ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ रह. ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ-साथ समाज के लिए भी अनगिनत कार्य किए। उनके प्रमुख कार्यों में मुस्लिम मुसाफ़िर ख़ाना, विकास नगर मस्जिद निर्माण, लखनऊ मरकज़, और ग़रीबों की सहायता शामिल है। वह हमेशा जरूरतमंदों के लिए खड़े रहते थे और समाज में उनकी सेवाओं को आज भी सराहा जाता है। उनके इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरित होकर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन ने उनके नाम पर इस पुरस्कार की स्थापना की। समारोह का आयोजन: अवार्ड वितरण समारोह में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, और समाजसेवियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम ज़फ़र उद्दीन सिद्दीकी़ रह. की शिक्षा और समाज सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *