जालौन जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी किया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन के जिला अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उ०प्र० शासन राजस्व अनुभाग- चार के शासनादेश दिनांक 16.07.2021 एवं शासनादेश दिनांक 29.04.2022 द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।अतः शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार एवं तृतीय शनिवार को आयो जित किया जाएगा तथा शासनादेश दिनांक 29 04 2022 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला अधिकारी की अध्यक्ष ता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के साथ साथ उक्त शासनादेश की अनुसूची-एक में निर्दिष्ट जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा अन्य तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (वि०एवं रा०) और उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयो जित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जाए गा अपरजिलाधिकारी वि०एवं रा०व उप जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाने वाली तहसील में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ साथ शासना देश की अनुसूची-दो में निर्दिष्ट अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा शासनादेश में दिये गये निर्देश के क्रम में आगामी माहों के लिए निम्नवत रोस्टर निर्धारित किया जाता है जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक04.01.2025प्रथम शनिवार को तहसील कालपी मे दिनांक18.01.2025तृतीय शनिवार को तहसील कोंच मे दिनांक01.02.2025प्रथम शनिवार को तहसील जालौन मे दिनांक15.02.2025तृतीय शनिवार को तहसील उरई मे दिनांक01.03.2025प्रथम शनिवार को तहसील माधौगढ़ मे दिनांक17.03.2025सोमवार को तहसील कालपी मे दिनांक 05.04.2025 प्रथम शनिवार को तहसील कोंच मे दिनांक 19.04.2025 तृतीय शनिवार को तहसील जालौन मे दिनांक 03.05.2025 प्रथम शनिवार को तहसील उरई मे दिनांक 17.05.2025 तृतीय शनिवार को तहसील माधौगढ़ मे दिनांक 09.06.2025 सोमवार को तहसील कालपी मे दिनांक 21.06.2025 तृतीय शनिवार तहसील कोंच में किया जाए गा। उन्होंने बताया कि माह मार्च 2025 के तृतीय शनिवार दिनांक15.03.2025 को होली का स्थानीय अवकाश होने के कारण अगले कार्य दिवस दिनांक 17.03.2025 सोम वार एवं माह जून के प्रथम शनिवार दिनांक 07.06.2025 को ईद-उल-जुहा का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अगले कार्य दिवस दिनांक 09.06.2025 सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाऐं गें उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का प्रभावी गुणवत्ता परक समयबद्ध निस्तारण शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए गा तथा संबंधित तहसीलदार और उप जिलाधिकारी द्वारा शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार इन प्रार्थना पत्रों का रख रखाव सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तहसील विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी कार्यालय अध्यक्ष सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्हें उपलब्ध कराये गये प्रार्थना पत्रों के अनुरक्षण हेतु अपनेअपने कार्यालय में एक रजिस्टर अनुरक्षित करेगें तथा इस रजिस्टर को अद्यावधिक रखते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपने साथ लाएँगे यह रोस्टर आगामी30.06.20
25 तक के लिए निर्गत किया जा रहा है। निर्धारित रोस्टर में अंकित तिथियों में शासन स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में प्राप्त शिकायतों के समाधान का अनु श्रवण नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण की अद्यावधिक सूचना इलेक्ट्रॉनिकी शासन के सबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अप लोड की जाए सबंधित उप जिलाधिकारी तहसीलदार जिला सूचना अधिकारी सबंधित तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन स्थल का व्यापक प्रचार।प्रसार स्थानीय समाचार पत्रों में पूर्व से कराया जाना सुनिश्चित कराये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *