लखनऊ स्थित चटोरी गली में आयोजित संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समलित हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा नेता प्रवीण गर्ग ने किया स्वागत

Spread the love

ब्रह्म अनुभूति अखबार लखनऊ
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

अमर उजाला द्वारा समता मूलक चौराहा के निकट चटोरी गली में आयोजित संगम कार्यक्रम में शाम को मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपस्थित अपार जन समूह के समक्ष स्वदेशी मार्शल आर्ट कलारिपयट्टू के खिलाड़ियों ने तलवार ढाल और लाठी सहित विभिन्न विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्रातः राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रदर्शनकारी मानसी जायसवाल, समीक्षा सिंह, ज्योति, सनी,लकी और साहिल वर्मा सभी खिलाड़ियों और संयुक्त सचिव वैभव कुमार को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।
प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग और सीईओ प्रियंका अग्रवाल ने भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और संपादक अमर उजाला, विजय त्रिपाठी को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *