अतीक अहमद कैसे बना कुख्यात माफिया, UP की खास रिपोर्ट

Spread the love

 

अतीक अहमद वो इंसान जिसने अपने  खौफ का इस्तेमाल करके ना जाने कितने अपराधों को अंजाम दिया था। अतीक अहमद की हत्या के बाद उसका वर्चस्व भी समाप्त होने की कगार पर है। आइये जानते हैं अतीक अहमद की जीवन शैली, कैसे हुई शुरुआत और कैसे हुआ अंत।

अतीक अहमद का जन्म 10 अगस्त 1962 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। अतीक अहमद के पिता फिरोज अहमद गरीबी के कारण तांगा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जैसे-जैसे अतीक अहमद की उम्र बढ़ती गई वह अपराध की दुनिया में शामिल होता है। महज 17 साल की उम्र में ही अतीक अहमद ने पहली हत्या कर दी। पहली हत्या का केस दर्ज होने के बाद से ही अतीक अहमद हत्या अपहरण,जमीन कब्जा, पुलिस के साथ मारपीट, शांति व्यवस्था भंग करने, व सरकारी काम में बाधा डालने जैसे कई संगीन आरोपों में शामिल हो गया। अतीक अहमद के खिलाफ अब तक लगभग 80 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। अतीक अहमद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बाहरी राज्यों में भी अपराध करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *