यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत पूरे पाण्डेय में स्थित ऐतिहासिक तपो स्थली श्री बनवारी दास बाबा मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन श्री बनवारी सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है।
श्री बनवारी सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि ऐतिहासिक तपोस्थली श्री बनवारी दास बाबा मंदिर का 42 वां भंडारा 6 जनवरी दिन सोमवार को होना सुनिश्चित हुआ है। भंडारा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा जो अनावरत प्रभु की इच्छा तक चलता रहेगा। ऐतिहासिक तपोस्थली में जनपद ही नहीं गैर जनपद के भी लोग पुण्य की लालसा से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। लोगों की मानता है की जो भी सच्चे मन से मंदिर में आकर माता टेकता है उसकी मनोकामना बनवारी दास बाबा अवश्य पूरी करते हैं।