3.25 करोड़ की लागत से बंथरा में बनकर तैयार हुआ कल्याण मंडप, डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया जनता को समर्पित

Spread the love

ब्रम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

डॉ. राजेश्वर ने किया बंथरा में सामुदायिक केंद्र और भौकापुर में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण

लखनऊ सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को नगर पंचायत बंथरा के पं. दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में नव निर्मित ‘कल्याण मंडप’ सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 3.25 करोड़ की लागत से कराया गया है। इस दौरान बंथरा की चेयरमैन रामावती भी विधायक के साथ रहीं। लोकार्पण के उपरान्त विधायक ने कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की जिसके अंतर्गत 1500 जरुरतमंदों को कम्बल प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने बताया आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति है। विश्व के हर देश आज भारत के नेतृत्व शक्ति की प्रशंसा कर रहे हैंइस अवसर पर डॉ. सिंह ने बंथरा के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. सिंह ने बताया प्रयासों से बंथरा को आकांक्षी नगर योजना में सम्मिलित करवाकर त्वरित विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति दिलाई गयी। बंथरा में सड़क, नाली तथा सी. सी. रोड के निर्माण हेतु 4 करोड़ की स्वीकृति एवं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत मार्गों के निर्माण हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति दिलाई गयी है।

सरोजनीनगर में कराये का रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में 650 से अधिक सड़कों के निर्माण / सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए अबतक सरोजनीनगर में 15 करोड़ से अधिक की सहायता राशि दिलाई गयी है।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, राजेश सिंह चौहान, राजकुमार सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार, अरुण कुमार गुप्ता बाबा, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’ , पार्षद लवकुश रावत, राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार रावत, पिंटू रावत, सभासद आशीष गौतम, हुकुम सिंह, सौरभ गुप्ता एवं अतुल शुक्ला, राम अवतार, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ‘पप्पन’, महेंद्र रावत, रामावती तथा महिला शक्ति उत्थान ट्रस्ट की सदस्य सन्ध्या रावत, विनीता , सज्जावती, प्रीति वर्मा, सबीना, बीना श्रीवास्तव, राजनंदिनी, राजकुमारी, निर्मला गौतम, विमला, गुड्डन रावत, सुशीला व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

भौकापुर में किया बहुउद्देशीय अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भौकापुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित बहुउद्देशीय अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने सार्वजानिक वितरण प्रणाली का अवलोकन भी किया। विधायक ने स्वयं अपने सामने राशन कार्ड धारक को राशन दिलवाकर योजना की पारदर्शिता का अवलोकन किया। अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसका उद्देश्य हॉल, प्रतीक्षालय और जनसेवा केंद्र जैसी सुविधाओं के साथ उचित दर की दुकानों के संचालन के लिए खाद्यान्न भण्डारण एवं वितरण के लिए सार्वजानिक भवन प्रदान करना है।

इस अवसर पर विधायक ने ग्राम प्रधान के अनुरोध पर हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 50 हजार देने का आश्वासन, बारात घर के निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख और शासन से 5 लाख दिलाने का आश्वासन दिया, ब्लाक प्रमुख के सहयोग से सड़कों के निर्माण का आश्वासन, भौकापुर के 2 मजरों में 10 स्ट्रीट लाइट और श्मशान घाट के निर्माण हेतु प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही डॉ. सिंह ने गाँव के प्राइमरी स्कूल में झूले लगवाने का आश्वस्त देते हुए बताया कि, सरोजनी नगर ब्लाक में 193 प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें 18 हजार बच्चे पढ़ते हैं, अब तक 65 स्कूलों में झूले लगवाए गए शेष में भी लगवाए जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भटगांव निवासी युवा खिलाडी समीर रावत को सम्मानित कर हर संसाधन उपलब्ध कारने के लिए आश्वस्त किया।

कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज है। उत्तर प्रदेश की बेटियां पढ़ाई करके नित नयी ऊँचाइयों को छू रही हैं। युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। प्रदेश में बिना किसी भेदभाव, योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। पिछले 7साल में 7 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरियां मिलीं। युवाओं को उद्यम के लिए प्रेरित किया जा रहा है, उन्हें सस्ती दरों पर लोन भी मिल रहा है।

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। सरोजनीनगर के सभी ग्रामीणों की पेंशन, आवास की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री सभी जरुरतमंदों को फ्री बिजली, फ्री पेयजल, फ्री राशन दिलाने के लिए संकल्पित हैं। लगातार सिलाई केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं 1500 से ज्यादा सिलाई मशीन उपलब्ध करवाकर 140 से अधिक सिलाई केन्द्रों की शुरुआत की गयी, प्रतिदिन 4000 जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए तारा शक्ति निःशुल्क रसोई संचालित है।

इस दौरान राजेश सिंह,ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, प्रधान अर्जुन प्रसाद राजपूत, जितेंद्र सिंह, चंद्रर सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, गंगा राम भारती, आशू शुक्ला, सुभाष पासी, पीनू प्रधान, लवकुश रावत, पवन सिंह, सोनू माली, विनय दीक्षित, रामावती, बूथ अध्यक्ष राजदेव, संजीव मिश्रा, भगवती प्रसाद, रामाशंकर त्रिपाठी, के.एन. सिंह, अखिलेश सिंह, अनिकेत सिंह चौहान, मधु चौरसिया व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *