यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ
थाना जीआरपी चारबाग व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा ट्रेनों से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार। कब्जे से 16 किलो 218 ग्राम अफीम का चूरा (कीमत करीब 4.5 लाख रुपए) बरामद किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उ.प्र. लखनऊ प्रकाश डी के आदेश के अनुपालन में, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे उ.प्र. लखनऊ राहुल राज एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में महाकुम्भ 2025 पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी/लूट/जहर खुरानी/ मादक पदार्थो की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु व इनामिया/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, प्रथम अमित कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ एवं अपराध आसूचना शाखा चारबाग व एनईआर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्लेटफार्म संख्या 2/3 ट्रेन न0 13307 गंगा सतलज एक्स. के कोच सं. एच-1 सीट सं. 24 पर बैठा यात्री/अभियुक्त संदीप राय, जो गया जं0 बिहार से अम्बाला कैंट अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहा बैग में रखे 4 छोटे- छोटे पैकेट वजन 16 किलो 218 ग्राम अवैध अफीम चूरा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त संदीप राय पुत्र परमा राय निवासी ग्राम सिसई थाना सहाजीत पुर जनपद सारण (छपरा) बिहार 25 वर्षीय द्वारा अवैध रूप से अफीम चूरा कर परिवहन करते हुए, कब्जे से अवैध अफीम का चूरा के 4 छोटे- छोटे पैकेट करीब 16.218 किलो ग्राम बरामद किया गया। अभियुक्ता अन्तर्राज्यीय अफीम चूरा तस्कर है, जो ट्रेनों के माध्यम से गया (बिहार) से अम्बाला (पंजाब) में अफीम के चूरे की तस्करी करता है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त संदीप राय ने पूछताछ मे बताया कि उपरोक्त अवैध अफीम चूरा बिहार से अपने साथी दिलीप जो लुधियाना मे गर्ग कपड़ा कम्पनी में काम करता है, को उपरोक्त सामग्री को अम्बाला में सुपुर्द करना था। पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम से उ.नि. महेश सिंह, रामाश्रय यादव, सुरेन्द्र सिंह, निरीक्षक चन्दन कुमार अपराध आसूचना लखनऊ उत्तर रेलवे, निरीक्षक मुकेश कुमार अपराध आसूचना लखनऊ उत्तर रेलवे, उ.नि. सुनीत कुमार श्रीवास्तव अपराध आसूचना लखनऊ उत्तर रेलवे, उ.नि. आनन्द कुमार अपराध आसूचना लखनऊ पूर्वी उत्तर रेलवे, स.उ.नि. धर्मेन्द्र यादव अपराध आसूचना लखनऊ पू.उ.रे., उ.नि. प्रशांत यादव अपराध आसूचना लखनऊ पू.उ.रे., आलोक विजय अपराध आसूचना लखनऊ पू.उ.रे. व स.उ.नि. राजवीर सिंह अपराध आसूचना लखनऊ पू.उ.रे. शामिल थे।