यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ मोबाइल टावरों पर बैटरी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का अलीगढ़ की पुलिस ने खुलासा कर दिया है।आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर अलीगढ़ मथुरा रोड पर पुलिस टीम देर रात चेकिंग कर रही थी कि तभी पुलिस को एक संदिग्ध अवस्था में वैगन और एक मोटरसाइकिल नजर आई,जिसे रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो इन वाहनों से पांच बैटरी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े जिनके पास टावर से चुराई गई तीन बैटरी,दो तमंचे और बैटरी चुराने का सको सामान भी बरामद किया गया है।इतना ही नहीं अभियुक्तों से पूछताछ किए जाने पर एक अन्य स्थान पर आधा दर्जन से भी ज्यादा चुराई गई बैटरियां बरामद हुई।वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी और कहा कि ये अभियुक्त पिछले काफी समय से इस धंधे में संलिप्त थे और इस गिरोह के खिलाफ अलग-अलग कई थाना क्षेत्रों में मुकदमे पंजीकृत हैं और अभियुक्तों के नाम शाहबाज,शान उर्फ सोनू,आमिर,अनीस और अमित बताएं जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो ये चोर दिन में रेकी कर रात में वारदात को अंजाम देते थे।सूत्रों की मानें तो इगलास की पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गैंग के इन सदस्यों को काण्डली बंबा से गिरफ्तार किया है और सभी चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है