यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ
राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। शिकायत मिलने पर विकासनगर पुलिस ने कैफे पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कैफे में मौजूद मालिक बलरामपुर निवासी हर्ष वर्धन सिंह, बीकेटी निवासी राहुल, आईआईएम रोड निवासी प्रांजल सिंह व अलीगंज निवासी रमन सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 28 हजार की नगदी, 16 हुक्के और पाइप समेत सामान बरामद किया।
कुर्सी रोड पर गुलाचीन मंदिर के पास स्थित ला ऐसेंटिया नाम से कैफे चल रहा था। एक राहगीर ने पुलिस से हुक्का बार के बारे में शिकायत की, जिसपर पुलिस टीम ने छापा मार दिया। पुलिस की छापेमारी से कैफे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने वहां मौजूद मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार करते हुए कैफे को सील कर दिया गया है।