बिहार थाने से महज कुछ दूरी पर चल रहा था अवैध हथियार बनाने का कारोबार, बिहार और कोलकाता एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

 मधुबनी गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और मधुबनी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध कारोबार का खुलासा किया है. खुटौना थाना पुलिस ने गुरुवार रात को एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया.मामला खुटौना थाना क्षेत्र के बाजार स्थित हीरो बाइक एजेंसी के समीप किसान इंजीनियरिंग वर्क्स (लेथ मशीन) का है. यहां मिनी गन फैक्ट्री का एसटीएफ टीम द्वारा उद्भेदन किया गया है.नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस: घटना के बाबत फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि “पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है. मामले से जुड़ी अधिक जानकारी दी जायेगी.”प्राप्त सूत्रों के अनुसार 5 की गिरफ़्तारी भी हुई है, हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. मिनी गन फैक्ट्री से भारी निर्माणाधीन हथियारों की बरामदगी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार खुटौना बाजार व्यवसायी व व्यापारी गतिविधियों के साथ ही शांतिपूर्ण क्षेत्र था, लेकिन मिनी गन फैक्ट्री के उजागर होने के बाद इलाके में सनसनी है.बता दें कि आगामी 12 जनवरी को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा के दौरान खुटौना के दुर्गीपट्टी में आगमन है. ऐसे में मिनी गन फैक्ट्री का उजागर होना, कई सवाल खड़े कर रहा है. यह फैक्ट्री थाना से 700 मीटर की दूरी पर ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *