वलीमा में शुरू हुआ हंगामा, फिर चले एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

राजधानी लखनऊ के मौलवीगंज निवासी महिला ने पति पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी होने पर महिला व उसके परिजन जब वलीमें में पहुंचे, तो आरोपी लड़के पक्ष ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। उधर, लड़के के पिता ने भी महिला के घरवालों पर बंदूक के बल पर बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है। मदेयगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित महिला के मुताबिक 2017 में उनका निकाह सआदतगंज के बीबीगंज निवासी शावेज मिर्जा से हुआ था। कुछ समय बाद आरोपी व उसके घरवाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसे बीच महिला व उसके परिजन को पता चला कि शावेज ने दूसरा निकाह कर लिया है। वलीमा मदेयगंज स्थित गोदावरी बैंक्वेट लॉन में चल रहा है। जब महिला व उसके भाई अदनान, सलमान और खाला का बेटा साकिब लॉन पहुंचे, तो शावेज, उसके रिश्तेदार शोएब मिर्जा, शैफी मिर्जा, उसके बहनोई सुफियान बेग, ससुर परवेज व 15 अन्य लोगों ने महिला के भाइयों को रॉड से पीटा। इस दौरान घसीटते हुए लॉन से बाहर निकाल दिया।
सुफियान ने रिवॉल्वर से महिला पर फायरिंग की कोशिश की। फायरिंग न होने पर महिला के भाइयों को बट से मारा। वहीं इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक आरोपी लड़के पक्ष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *