ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ, बारह जनवरी, 2025: समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ चिकित्सालय और अग्रवाल शिक्षा संस्थान, मोती नगर ने मानसरोवर आई फाउंडेशन के सहयोग से एक भव्य नि:शुल्क नेत्र सेवा शिविर का आयोजन किया।
यह शिविर रविवार को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मोतीनगर में आयोजित किया गया, जहां सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नेत्र रोगियों की जाँच की गई। इस शिविर में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श, दवाइयां, और आवश्यकता अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में कुल 150 रजिस्ट्रेशन नेत्र जांच के लिए किए गए। अत्यधिक भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए, 150 रजिस्ट्रेशन के बाद भी लोग आते रहे। लेकिन समय और संसाधनों की सीमाओं के कारण, आयोजकों को मजबूरन और रजिस्ट्रेशन बंद करने पड़े।
मीडिया प्रभारी श्री सुधीश गर्ग ने इस अवसर पर बताया, “यह शिविर समाज के जरूरतमंद तबके को नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का एक प्रयास है।” उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में लोगों की भारी उपस्थिति आयोजकों के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। शिविर में 55 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई। इस पुनीत कार्य में श्री सुधीर हलवासिया, श्री राजेंद्र अग्रवाल, और श्री भारत भूषण अग्रवाल ने विशेष योगदान देते हुए घोषणा की कि सभी 55 ऑपरेशन संस्था द्वारा नि:शुल्क कराए जाएंगे। यह निर्णय इस शिविर को और भी सार्थक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्य चिकित्सक डॉ. संजीव हंसराज एवं डॉ. मंजुला हंसराज ने अपने अनुभव और सेवा भावना से रोगियों को बेहतर उपचार प्रदान किया। ऑपरेशन के लिए विशेष सहयोग लखनऊ के प्रमुख अस्पताल मानसरोवर नेत्र चिकित्सालय से लिया गया।
सौजन्य से:
प्रदीप वैध एवं श्रीमती रश्मि वैध – ट्रस्टी
श्रीमती गोमतिदेवी बनारसीदास वैध चैरिटेबल ट्रस्ट