बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन पलटी, स्कूल खुलते ही बड़ा हादसा

Spread the love

बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन पलटी, स्कूल खुलते ही बड़ा हादसा

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

 नालंदा में तेज रफ्तार से जा रही स्कूल वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. जिससे आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गए. हादसे के बाद खेत में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. वहीं घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को दी गई.जख्मी बच्चों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना छबिलापुर थाना क्षेत्र के किसनाई बिगहा गांव की है. वैन सिलाव स्थित संचालित जीनियस पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहा था. तभी बच्चों से भरी वैन 4 बार पलटी मारते हुए नीचे गड्ढे में जा गिरी. सूत्रों की मानें तो वैन चालक नशे में धुत था, जिस कारण ये घटना हुई.घटना के बाद वैन चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. इस घटना में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. वहीं छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि हादसे में 6 बच्चों को मामूली चोट आई है. जिनका इलाज सिलाव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है. वहीं दो की हालत नाजुक होने के कारण बिहारशरीफ में उनका इलाज कराए जाने की सूचना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *