इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग आई जा रहे खिलाड़ियों को पूर्व विधायक विवेक बंसल ने दी बधाई और की हौसलाफजाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ एसएमबी इंटर कॉलेज में 10 वीं इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 विराट नगर नेपाल में 16 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के नेशनल खिलाड़ी कु.कल्याणी, हिमांशु धनगर,कुनाल प्रतिभाग़ करेंगे।वहीं अलीगढ़ स्केटिंग संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल और क्रीडा भारती के मंत्री डॉ.शंभू दयाल रावत ने तीनों खिलाड़ियों को माला पहनकर सम्मानित किया।इस दौरान अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है तीनों खिलाड़ी नेपाल से मेडल जीतकर लाएगे और अलीगढ़ व भारत देश का नाम रोशन करेंगे।विवेक बंसल ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखना चाहिए और उसके लिए अपने खेल के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए क्योंकि कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है।संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा ए तीनों खिलाड़ियों के साथ सचिव प्रदीप रावत भी नेपाल जाएंगे।सचिव प्रदीप रावत ने कहा कि सभी खिलाड़ी इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में दो रेस में प्रतिभाग़ करेंगे।बालिका वर्ग में अंडर 14 क्वार्ट्ज स्केट्स में कल्याणी,बालक वर्ग में अंडर 12 क्वार्ट्ज स्केट्स में कुनाल और बालक वर्ग में अंडर 14 इनलाइन स्केट्स में हिमांशु धनगर प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।तीनों ही खिलाड़ीयों ने शिमला में नेशनल चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर अलीगढ़ का नाम रोशन किया था।अलीगढ़ के लिए बड़े ही गर्व की बात है की तीन खिलाड़ी इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग़ करेंगे।हार्दिक बधाई देने में वाले लोगों में अलीगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर,स्केटिंग खो खो सचिव डॉ.नीलम पाराशर,नेशनल अंपायर रिंकू दिक्षित, सिंगर सौरव सारस्वत,नेशनल अवॉर्ड विनर राहुल भाटी,स्केटिंग कोच वंशिका चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *