पी ओ के में बनाए आतंकियों के लॉन्चिंग पैड हटा ले पाकिस्तान, नहीं तो डॉट डॉट जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो चीफ दुर्गेश अवस्थी

कश्मीर  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बनें आतंकियों के लॉन्चिंग पैड पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सख्त लहजे में पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि इनको तुरंत नष्ट करो, नहीं तो डॉट डॉट डॉट।राजनाथ सिंह 9वें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर पीओके के बिना अधूरा है। पीओके पाकिस्तान के लिए एक विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है।पीओके की जमीन का इस्तेमाल आतंकियों के लिए किया जा रहा है। पीओके में आतंकवाद का कारोबार चल रहा है। पाकिस्तान को इन्हें नष्ट करना होगा, नहीं तो डॉट डॉट डॉट।

अखनूर में की पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में अखनूर में युद्ध हुआ था। भारत पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को नाकाम करने में कामयाब रहा। इतिहास में हुए सभी युद्धों में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 1965 से अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *