भारत के प्रधानमंत्री द्वारा कैबिनेट में आठवीं वेतन आयोग की घोषणा करने पर इप्सेफ ने किया है स्वागत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

वरिष्ठ राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय

इप्सेफ ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर तथा कैबिनेट सचिव से विगत माह भेंट करके मांग की थी।
इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा महासचिव प्रेमचंद एवं उप महासचिव अतुल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन देखकर मांग की थी की आठवीं वेतन आयोग का तत्काल गठन करें। इस संबंध में श्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार को भी ज्ञापन दिया था। विगत मा कैबिनेट सचिव भारत सरकार से भेंट करके उनसे आग्रह किया था कि वर्ष 2024 में आठवीं वेतन आयोग का गठन हो जाना चाहिए था तभी 2026 से लागू हो पाएगा ।इसके लिए भारत सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने पर भी जल्द ही निर्णय कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *