ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रदेश ब्यूरो चीफ दुर्गेश अवस्थी
हरिद्वार के निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख कैलाशानंद गिरि जी महाराज वर्ष 2021 से इस पद पर आसीन है और उन्होंने ही एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पावेल को दीक्षा दिलाई. लॉरेन ने कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में ही अपना संगम प्रवास भी पूरा किया. हालांकि लॉरेन को 10 दिनों का प्रवास करना था पर अपनी खराब तबीयत के कारण चार दिन बाद ही वह भूटान चली गई. लेकिन जाने से पहले उन्होंने कैलाशानंद गिरि जी महाराज से दीक्षा ली. कैलाशानंद गिरि जी महाराज का जन्म जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के सिमुलतला में हुआ था. बचपन से ही धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरा झुकाव रखने वाले कैलाशानंद गिरि जी महाराज को वर्ष 2021 में निरंजनी अखाड़े का प्रमुख बनाया गया था.वर्ष 2024 में उन्हें कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने बचपन में ही अपना घर छोड़ दिया था और उन्होंने धर्म की राह चुन ली थी.