बच्चों ने टेलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच मां शारदा इंटरनेशनल बिलायां एट में टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें करीब 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ये बच्चे ग्रामीण क्षेत्र के 50 गांवों से आकर सम्मिलित हुए। मां शारदा इंटरनेशनल संस्थान ने उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर एक निर्धारित लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के प्रति कृतसंकल्पित हैं। बच्चों के अभिभावकों ने मां शारदा इंटरनेशनल की इस पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की। संस्थान की ओर से अभिषेक पुरोहित ने कहा, मुहिम के तहत 150 गांवों के लिए शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान उनका लक्ष्य है। उन्होंने संस्थान के व्यापक दृष्टिकोण की संपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहित मुदगिल, अमित ने बच्चों और अभिभावकों का स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *