नंदी स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित हुआ कन्या भोज

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच तहसील के समीप स्थित जनपद के इकलौते भारत माता मंदिर के पार्श्व में स्थित भुमिया देवी मंदिर पर नंदी महाराज की स्थापना का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर पूजा अर्चना और कन्या भोज का आयोजन किया गया।
नगर के सुप्रसिद्ध भूमिया देवी मंदिर पर सनानत संस्कृति को मानने वाले लोगों की बड़ी आस्था है। जब भी कोई नव विवाह होता है तो वर-वधू के यहां हता लगे बिना आगे के कार्यक्रम नहीं होने की पुरानी स्थापित परंपरा है। उक्त मंदिर पर पिछले साल नंदी महाराज की स्थापना कराई गई थी। इसका एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को विधि विधान से मंदिर पर पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों कन्याओं के अलावा भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पुजारी नीरज सोनी, राज कुमार मोर, मुन्ना भदारी, तनु द्विवेदी, छोटे सोनी, तनु द्विवेदी आदि व्यवस्था में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *