अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक, दो घायल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कोंच-महेशपुरा रोड पर गांव जुझारपुरा के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला निवासी गोपाल अपने साथी सूर्यकांत निवासी ग्राम भदारी के साथ बाइक से कोंच से वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम जुझारपुरा व कुदरा के बीच बने पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुला कर दोनों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *