पुलिस द्वारा बरामद की गई घर से भागी हुई युवती

Spread the love

ब्रह्म अनुभूति अखबारयूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच घर से भागी एक युवती को थाना कैलिया पुलिस ने बरामद किया है। मामले के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरहल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 13 जनवरी की मध्य रात्रि में उसकी साढ़े 18 वर्षीय पुत्री को उसके ही रिश्तेदार हृदेश पुत्र जानकी प्रसाद दोहरे और पड़ोसी युवक हरिश्चंद्र पुत्र धनीराम निवासी ग्राम ताडोंल जिला झांसी बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गए। पुत्री अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के तमाम जेवर और 50 हजार रुपये भी उठाकर साथ ले गई। उक्त घटना को लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए थे। शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना एसएसआई अश्विनी तिवारी और महिला सिपाही शीतू कुमारी ने कैलिया रोड से युवती को बरामद कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस अब उक्त दोनों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *