लखनऊ भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत छात्रावासों तथा बस्तियों में किया गया जनसंपर्क

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत आज युवा मोर्चा , महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा द्वारा छात्रावासों और बस्तियों में संपर्क अभियान चलाकर बाबा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए अन्याय और अपमान की घटनाएं लिखित पत्रक वितरित किए।

महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विपिन सोनकर , पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप, नगर उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विश्वनाथ भारती, नगर मंत्री कुंदन गौतम, पिंटू बाल्मीकि, विशाल बाल्मीकि, रिंकू रावत मंडल ने अनुसूचित जाति और जनजाति बस्तियों में पत्रक वितरित किए।

महामंत्री राम अवतार कनौजिया ने बस्ती वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित एक आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उनके विचारों को अपनाते हुए सामाजिक और आर्थिक सुधारों की दिशा में अनेक कद‌म उठाए हैं।भाजपा ने बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया।भाजपा समर्थित सरकार ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके साथ ही, 1990 में संसद में उनका चित्र स्थापित किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि युवा मोर्चा महामंत्री अमित त्रिपाठी, कृष्ण प्रताप सिंह, दीपक तिवारी ने सुभाष छात्रावास, आशीर्वाद छात्रावास और सक्सेना छात्रावास में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पत्रक वितरण का कार्य किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *