ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर रामकुमार अवस्थी बछरावा
बछरावां रायबरेली। हृदय सेवा संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में संगठन की अध्यक्षा ममता दीक्षित के नेतृत्व में विकासखंड बछरावा की ग्राम सभा चुरूवा में प्रसिद्ध पीपलेश्वर चुरूवा हनुमान पर मंदिर कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस कंबल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव जनपद के विकासखंड हिलौली के ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतीत के रूप में संगठन के सयोजक मयंक मिश्रा की उपस्थिति गरिमामयी रही। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश, राम प्रताप, सुसीला, ममता, रामकुमारी, शिवदुलारी, राजाराम, भुइया दीन, आशीष छेदाना, राजरानी सहित सैकड़ो जरूरतमंदों, असहायो एवं दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के इस मौके पर मन्दिर के पुजारी ऋषि अवस्थी, प्रदीप मिश्रा, दिव्य प्रकाश मिश्रा, विधाधर शुक्ल, कृष्णाकांत मिश्रा, अजय शुक्ला सहित अन्य स्थानीय लोग एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।