ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी यानी डीईओ रजनीकांत प्रवीण को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है. शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी ने इस संबंध में विभाग का संकल्प पत्र जारी किया है. उन्होंने बताया है कि निलंबन अवधि के दौरान रजनीकांत प्रवीण का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, पूर्णिया किया जाता है. इस दौरान उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा.शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने कहा है कि, पटना के विशेष निगरानी इकाई द्वारा गुरुवार सुबह बेतिया के डीईओ रजनीकांत प्रवीण के आवास और अन्य स्थान पर छापेमारी की गई. इस दौरान दो करोड़ रुपए नकद और कई अचल संपत्ति प्राप्त होने की सूचना मिली है. उसके अलावा छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है.