ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय
महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. आयुध निर्माण कंपनी के सी सेक्शन में विस्फोट की सूचना मिली है. भंडारा जिले के जवाहर नगर स्थित आयुध निर्माण कंपनी के सी सेक्शन में जोरदार विस्फोट हुआ. बताया गया है कि इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. यह विस्फोट जवाहरनगर की एक आयुध निर्माण फैक्ट्री में हुआ. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट के बाद इलाके में दूर-दूर तक आग की लपटें और धुआं देखा जा सकता है.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घटना पर दुख जताया है. नितिन गडकरी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट और छत गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई तथा कई अन्य फंस गए. मृतक श्रमिक को श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.