पटना पुलिस घूमती रह गयी और अनंत सिंह ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही थी. ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.जानकारी के अनुसार बाढ़ और मोकामा में पुलिस की भारी तैनाती के बाद भी अनंत सिंह बड़े आराम से बाढ़ कोर्ट गए और सरेंडर कर दिया. पटना पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी. बता दें, पंचमहला थाना में अनंत सिंह के खिलाफ 2 केस दर्ज किए गए थे. केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है. दरअसल अनंत सिंह पर एक केस पुलिस ने किया था और दूसरा सोनू मोनू की मां ने किया था. वहीं अब सरेंडर के बाद अनंत सिंह को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा दिया गया है.दरअसल गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी से अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. वहीं सोनू-मोनू के मां ने भी अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी है. इस मामले को लेकर सोनू-मोनू के पिता ने कहा कि जिस दिन घटना हुई उस दिन माननीय हाईकोर्ट में थे. हमारे आदमी को गोली लगी है जिसमें हम नामित हुए हैं. वहीं हमारा बेटा सोनू कुमार और मोनू कुमार भी नामित किया गया है. ऐसे में हमलोगों ने प्रशासन और कानून का सम्मान करते हुए सीनियर एसपी सीनियर एसपी महोदय के आग्रह पर सोनू ने सरेंडर कर दिया है. अब हमारी सीनियर एसपी जी से मांग है कि इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक अनंत सिंह को भी गिरफ्तार किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *