ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
हैदराबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 21 साल के युवक ने कथित तौर पर केवल शक की वजह से अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. उसने अपनी पत्नी को इतने बेतरतीब तरीके से मारा कि महिला के गर्भ से सात महीने का भ्रूण बाहर आ गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी को जब आरोपी की पत्नी घर में सो रही थी, तो वह उसके पेट पर बैठ गया और उसने तकिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके परिणामस्वरूप भ्रूण गर्भ से बाहर आ गया,
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल के सचिन सत्यनारायण नामक एक व्यक्ति को राचकोंडा कमिश्नरेट की कुशाईगुडा पुलिस ने 16 जनवरी को अपनी पत्नी टी स्नेहा (21) की हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया. पीड़िता अपनी गर्भावस्था के सातवें महीने में थी. पुलिस ने बताया कि हत्या इतनी क्रूर थी कि जब सचिन ने स्नेहा को मारने के प्रयास में उसका गला घोंटा, तो लगाए गए बल के कारण भ्रूण उसके गर्भ से बाहर निकल गया, जिससे स्नेहा और अजन्मे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. उन्हें मारने के बाद, सचिन ने गैस स्टोव के वाल्व खोले और उन्हें जला दिया, ताकि इसे आग लगने की घटना के रूप में पेश किया जा सके. हालांकि, जब आग नहीं फैली, तो वह मौके से भाग गया,