युवा मेडिकल स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, एग्जाम देने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

  मुजफ्फरपुर में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) में मेडिकल स्टूडेंट की अचानक मौत हो गई है. मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों को अस्पताल प्रबंधक के द्वारा जानकारी दे दी गई है. परिजन मुजफ्फरपुर के लिए निकल गए है.उत्तर बिहार के प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल एसकेएमसीएच के द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट की अचानक मौत से सभी हैरान हैं. मृतक छात्र की पहचान सहरसा जिले के 26 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन आज शनिवार की सुबह अस्पताल पहुंच गए हैं.बता दें कि मेडिकल के छात्रों का एनुअल एग्जाम चल रहा है. परीक्षार्थियों का सेंटर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एमआईटी में पड़ा है. शुक्रवार को द्वितीय वर्ष का एनुअल एग्जाम देने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में पहुंचा था. जिसके बाद उसे वहां अचानक ठंड लगने लगी. इसके बाद उसके दोस्त ने रूम हीटर चालू कर दिया. वहीं अपने सीनियर और डॉक्टर से पूछने के बाद दावा दी गई लेकिन उसके तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ.शुक्रवार की रात सुरेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी. इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया. मौके पर मौजूद डॉक्टर ने सुरेंद्र को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाए. इलाज के दौरान ही सुरेंद्र की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *