प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संविधान गौरव अभियान के समापन के दिन लखनऊ महानगर में सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा मंडल दो में बूथ संख्या 108 पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। आनंद द्विवेदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “कांग्रेस हमेशा संविधान को बचाने की बात करती है, लेकिन वही कांग्रेस सरकारें हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा संविधान में बदलाव किए हैं और राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू किया है। वहीं, मोदी सरकार ने संविधान में कोई बदलाव नहीं किया, बल्कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। मोदी सरकार गरीबों के लिए मकान बनाने से लेकर इलाज की योजना तक चला रही है, और सही मायने में बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बना रहे हैं।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बनाया की कार्यक्रम में मानसिंह, हर शरण लाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, अशोक तिवारी सहित मंडल अध्यक्ष पाषर्द और कार्यकर्ता उपस्थित रहे