उत्तर प्रदेश विधायक मदन भैया ने डीएलएफ पब्लिक स्कूल के अवैध संचालन पर उठाया सवाल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय

गाजियाबाद:खतौली से विधायक मदन भैया ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा डीएलएफ पब्लिक स्कूल के अवैध संचालन की जांच में शिकायतकर्ता ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन (इंडिया) को पक्ष प्रस्तुत करने का मौका देने की मांग की है।

विधायक मदन भैया ने अपर जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा सेठ जयप्रकाश मुकुंद लाल पॉलिटेक्निक संस्था को 5 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया था, लेकिन इस भूमि पर डीएलएफ पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जो प्राधिकरण की लीज शर्तों के उल्लंघन की वजह से अवैध है।

विधायक मदन भैया ने कहा है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं होती है, तो वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे जिनकी कृपा से स्कूल अवैध तरीके से संचालित हो रहा है।

इस मामले में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। विधायक मदन भैया ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में जिला अधिकारी को भी पत्र लिखा है और उनसे मांग की है कि वे इस मामले में निष्पक्ष जांच कराएं।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *