यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
उप संपादक संजय मिश्रा
अयोध्या में जल्द शुरू होगा महाराष्ट्र भवन का निर्माण रामनगरी अयोध्या में जल्द ही ढाई एकड़ में महाराष्ट्र भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। यह भवन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदिर से 4 किलोमीटर दूरी पर होगा। गुजरात के बाद महाराष्ट्र को नव्य अयोध्या में यह जमीन आवंटित की गई है। हालांकि कई राज्यों को यहां जमीन दी गई है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार जल्द ही यहां निर्माण शुरू करने की योजना तैयार कर लिया। महाराष्ट्र के पीडब्लूडी मंत्री रविंद्र चौहान रविवार को अपने 70 सदस्य टीम के साथ अयोध्या आए हुए थे। रामलाल का दर्शन पूजन करने के बाद भूमिका को भी देखा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा “हमें अच्छी लोकेशन पर जगह प्राप्त हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार को इसके लिए धन्यवाद। महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ वार्ता की है। अगले 2 महीने के अंदर यहां महाराष्ट्र भवन का कार्य शुरू हो जाएगा। रविन्द्र चौहान ने अयोध्या में बनने वाले महाराष्ट्र भवन की जमीन का भी अवलोकन किया। महाराष्ट्र के कई विधायक और उनके परिवार के सदस्य भी इस दौरान उनके साथ में मौजूद रहे। 70 सदस्यीय डेलिगेशन के साथ वह अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाराष्ट्र से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश का हजारों सालों से बहुत ही गहरा रिश्ता रविंद्र चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश का हजारों सालों से बहुत ही गहरा रिश्ता बना हुआ है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमें आज यहां आने का सौभाग्य मिला है। अयोध्या में सरकार के द्वारा चिन्हित जमीन पर भवन बनाने के लिए राज्यों को आमंत्रित किया गया था। उसके अंतर्गत हम भी अयोध्या आए हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।