ब्रह्म भानुभूति अखबार अप लाइव न्यूज़ 24 लखनऊ
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
आज दिनाँक 30/01/2025 को अपोलो हास्पिटल लखनऊ के सहयोग से जलकल विभाग, नगर निगम, ऐशबाग लखनऊ मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन माननीय महापौर महोदया, श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जलकल विभाग, मे कार्यरत अधिकारियों/नियमित एवं अनियमित कर्मचारियों और सभी जनमानस के सभी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप तथा डाॅ0 के परामर्श की सेवायें दी गयी तथा हास्पिटल की टीम द्वारा हार्टअटैक-कार्डियक अरेस्ट की स्थिति मे सी0पी0आर0 देकर जान बचाने के लिये डेमो देकर लोगो को जागरूक किया गया। हाॅस्पिटल की टीम द्वारा यह भी बताया गया कि कार्डियोपल्मीनरी रिससिटेशन (सी0पी0आर0) हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट मे दिये जाने वाला एक प्राथमिक उपचार है। यह उपचार रोगी को तब दिया जाता है, जब किसी व्यक्ति को दिल की धड़कन अचानक रूक जाती है, इस स्थिति मे सी0पी0आर0 देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इस स्वास्थ्य शिविर मे श्री ललित कुमार अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, श्री कुलदीप सिंह, महाप्रबन्धक जलकल , श्री सचिन सिंह यादव, प्र0 अधिशासी अभियन्ता, श्री धर्मेन्द्र सिंह, वित्त अधिकारी एवं श्री पंकज सोती, लेखाधिकारी इत्यादि तथा अपोलो हाॅस्पिटल की ओर से श्री प्रतीक दिक्षित, असिस्टेन्ट जनरल मैनेजर एवं श्री अमित श्रीवास्तव, असिस्टेन्ट मैनेजर अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए।
उक्त आयोजन मे सभी व्यक्तियों की निःशुल्क विभिन्न प्रकार की जाँचे जैसे- blood प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, आँखो की जाँच इत्यादि करायी गयी और निःशुल्क परामर्श जैसे-फीज़िशियन, डायटिशियन, फिज़ियोथेरिपिस्ट इत्यादि सेवायें दी गयी।
इसके अतिरिक्त कल दिनाँक 31/01/2025 को पुनः अपोलो हास्पिटल लखनऊ एवं जलकल विभाग, नगर निगम, लखनऊ के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जलकल विभाग, नगर निगम, लखनऊ जोन चार , विवेकखंड दो नील कंठ स्वीट हाउस के सामने, टंकी परिसर मे किया जाना प्रस्तावित है, जिसमे अपोलो हाॅस्पिटल की ओर से निःशुल्क सेवा का लाभ उठाया जायेगा