ब्रह्म अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
गुरुवार को कोंच एट मार्ग के पास एक छात्रा की लाश पड़ी होने पर हड़कंप मच गया और वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और जांच पड़ताल मे जुट गई है मिली जानकारी मे कोंच सर्किल के थाना एट के ग्राम अमीटा में अपने फूफा के यहां रहकर बीए फर्स्ट ईयर का पेपर देने आई रूरा अड्डू निवासी भगत सिंह चौहान की उन्नीस वर्षीय पुत्री खुशी चौहान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और वह अपना पेपर देकर वापस अपने फूफा के घर ग्राम अमीटा जा रही थी उसके पहले उसने अपने घर पर फोन करके बताया कि वह पेपर देकर घर वापस जा रही है और वह एट कोंच से जुड़े अमीटा लिंक रोड पर उतरकर घर के लिए निकली उसके बाद वह लापता हो गई जब घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा जिसकी सूचना दी पुलिस ने भी उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली आज सुबह जब कई राहगीर और गाँव वाले गुजरे तो सड़क किनारे छात्रा की लाश पड़ी देखी और इसकी तत्काल सूचना एट पुलिस को सूचना दी मौके पर एट पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करके लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है वहीं छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है की उसकी हत्या करके लाश सड़क पर फेंका गया है इस घटना को लेकर एट थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि और घटना की गहन ता के साथ जांच की जा रही है और छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है जल्दी इस घटना का खुलासा कर दोषी को जल्द जेल भेजा जायेग