ब्रह्म अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
आयोजकों ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी और मांगे लड़के लड़कियों के आवेदन
अलीगढ भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन रामलीला ग्राउंड कार्यालय पर किया गया जिसमें बताया गया कि इस वर्ष सामूहिक विवाह उत्सव का कार्यक्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल (गुड्डू) को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन व विवाह समारोह का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से कराया जाएगा।वहीं संस्था के सचिव चंद्र मोहन मित्तल ने बताया कि इस वर्ष दो फरवरी दिन रविवार को प्रातः 11:00 से परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम विष्णु पुरी गृह निर्माण कन्या इंटर कॉलेज बेला मार्ग अलीगढ़ पर कराया जा रहा है जिसमें सर्व समाज के लड़के व लड़कियों का परिचय एक दूसरे से कराया जाएगा और इसमें अलीगढ़ के बाहर से भी लोग आवेदन भर रहे हैं साथ ही संस्था द्वारा लड़कियों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है।संस्था के उपसचिव विनय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष से एक नई व्यवस्था भी लागू की गई है जिसके तहत जितने भी लड़के और लड़कियों के आवेदन संस्था के पास आएंगे उन सभी का बायोडाटा संस्था द्वारा संचालित वेबसाइट पर भी प्रकाशित किए जाएंगे जिससे उन लोगों का बायोडाटा देशभर में बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति आसानी से देख सकता है।संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया गया कि इस परिचय सम्मेलन द्वारा जितने भी जोड़े बनेंगे उनका विवाह संस्था द्वारा पूर्ण रूप से निशुल्क कराया जाएगा और प्रत्येक जोड़े को घर गृहस्थी का सभी सामान संस्था द्वारा दिया जाएगा। पदाधिकारियों के अनुसार संस्था द्वारा किसी भी प्रकार की धनराशि वर पक्ष व वधू पक्ष से नहीं ली जाती है और परिचय सम्मेलन में आए हुए सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।प्रेस वार्ता में हरिशंकर अग्रवाल,विमल अग्रवाल,डी.के.अग्रवाल, मनमोहन मित्तल और गौरव अग्रवाल राधे राधे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।