खंड विकास अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक ने नवनिर्मित राशन की दुकानों की चाबी सौंपी कोटेदारों को

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

विकास खण्ड नदीगांव में ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से बनबाई गई राशन की दुकानो की चाबी गुरुवार को एक सादे कार्यक्रम के दौरान कोटेदारों को सौंप दी गई है ग्राम बासियों को अब कोटेदार के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे अब गांव में बने अन्नपूर्णा भंवन से उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी विकास खण्ड नदीगांव की ग्राम पंचायत खकसीस में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण प्रथम चरण में मनरेगा योजना से किया गया है गुरुवार को इन दुकानों की चाबी कोटेदारों हवाले कर दी गई है ग्राम खकसीस में खण्ड विकास अधिकारी मानू लाल यादव एवँ आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने गांव के कोटेदार को अन्नपूर्णा भवन(राशन की दुकान) की चाबी सौंपी इस मौके पर बीडीओ मानू लाल यादव ने कहा कि अब सभी राशन कार्ड धारकों को इसी दुकान से राशन का वितरण कोटेदार के द्वारा किया जाएगा उन्होंने कोटेदारों से नियमित दुकान खोलने और समय से राशन बाटने के निर्देश भी दिए इस मौके पर सचिव गन्धर्व सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *