बसीठ गाँव में महिला ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Spread the love

ब्रह्मां अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

जालौन नदीगांव थाना अंतर्गत ग्राम बसीठ में शहर में रहकर मजदूरी करने की बात नही मानने पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्राम बसीठ निबासी महिला नीतू कुमारी उम्र 22 वर्ष अपने कच्चे घर की छत में लगी निहारी में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली बताया गया कि उसका पति नीलू से उसका अक्सर विबाद शहर में जाकर बसने को लेकर होता था क्यों कि नीतू कुमारी बिहार की रहने बाली थी और गांव में रहना नही चाहती थी क्योंकि गांव में भी कोई स्थाई रोजगार नही था उसका पति पेशे से मजदूर है इसलिए अक्सर आर्थिक तंगी बनी रहती थी जिसको लेकर दोनो में झगड़ा हुआ करता था पति गांव छोड़कर जाना नही चाहता था गुरुवार को जब उसका पति मजदूरी पर के लिए घर से बाहर गया तो महिला ने रस्सी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली हल्का इंचार्ज सत्यदेव सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है प्रथम दृष्टिया आत्महत्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ठ हो जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *