ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
आज दिनांक 01/02/2025 को थाना चिनहट पर प्रातः करीब सातबजे जरिये दूरभाष सूचना प्राप्त हुयी कि एक वाहन संख्या कार यूपी बातिश एन ई एक एकएक शून्य से दो लोग नौबस्ता तकरोही रोड पर जा रहे थे। जहां पर किसी कारणवश गाड़ी अनियंत्रित होकर मोड पर स्थित तालाब में चली गई। कार में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो गई है। *इस सूचना पर तत्काल थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट को बुलाकर मृतकों के शव को निकाल कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है गाड़ी में मिले आधार कार्ड व स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर परिजनों से सम्पर्क कर प्रथमदृष्टया जानकारी हुयी कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति का नाम शशांक सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी बहेड़ा हाउस नघीता मार्ग, हरदोई ग्रामीण हरदोई है हाइकोर्ट में ब्रीफ होल्डर के पद पर तथा दूसरे व्यक्ति के नाम कुलदीप कुमार अवस्थी उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी 213 कौशलपुरी आवास समिति खरगापुर थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ उम्र चालीस वर्ष हाइकोर्ट में स्टैंडिंग तैनात थे सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है