ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर
सह संपादक कपिल गुप्ता
कथा के चौथे दिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के नगर पंचायत शिवगढ़ स्थित महराजगंज रोड पर चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत दिव्य कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन राष्ट्रीय कथा वक्ता शिवकुमार महाराज जी की अमृतमयी से कृष्ण जन्मोत्सव तथा भगवान श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव की कथा सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। भगवान श्री कृष्ण , भगवान श्री रामचंद्र के जन्म की कथा के उपलक्ष्य में हर्षोउल्लास पूर्वक भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद श्रोताओं के मध्य से जब कथा के मुख्य यजमान बृजेन्द्र बहादुर सिंह भगवान श्रीकृष्ण ‘कान्हा’ के रूप में एक नन्हे से बालक को सिर पर लेकर आगे बढ़ने लगे तो श्रोता खुशी से आनंदित होकर अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने गाने लगे। भगवान के जन्मोत्सव में शामिल झूमते गाते श्रोताओं की खुशी देखते नहीं बन रही थी। इस अवसर पर अंकित सिंह, अमित सिंह द्वारा उपहारों की जमकर वर्षा की गई।
इस मौके पर यजमान बृजेन्द्र बहादुर सिंह सपत्नी पुष्पा सिंह, रामबहादुर सिंह,अमित सिंह, अंकित सिंह,विजय सिंह,राजन सिंह,रामराज सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह,दिलीप सिंह, विक्की दीक्षित,योगेश सिंह,सत्यम तिवारी,केके द्विवेदी,प्रगट महराज,राजू मिश्रा, हिमांशू सिंह, सुजीत मिश्रा,शतीष त्रिवेदी,अनूप शुक्ला,सुनीत द्विवेदी,अरविन्द शुक्ला,सुनील मिश्रा,राजीव अवस्थी,मनीष त्रिवेदी,प्रांशू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।