ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
रायबरेली जिले की नगर पंतायत शिवगढ स्थित रामजानकी मन्दिर ठाकुर द्वारा परिसर शिवगढ़ में चल रही 9 दिवसीय पंचम दिव्य श्रीराम कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास सत्यम जी महराज ने कथा के तीसरे दिन अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान भोलेनाथ-मां पार्वती के विवाह की सुन्दर कथा सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होने कहाकि भगवान की कथा सुनते- सुनते मन पुलकित हो जाए मन द्रवित हो जाए वही अच्छा श्रोता है। भगवान की कथा एक कान से दूसरे कान से जो निकाल देता है उसे सिर्फ पूण्य मिलता है लेकिन भगवान की कथा सुनकर उसे अपने ह्दय में बिठा ले मन करें उसे भगवत की प्राप्ति हो जाती है। जो अच्छा अच्छा श्रोता है वह रामकथा सुनने से पहले शिवकथा सुनता है,क्योंकि भगवान श्रीराम को सबसे ज्यादा शिव जी पसन्द हैं और भगवान शिव जी को सबसे ज्यादा भगवान श्रीराम पसन्द हैं। उन्होने कहाकि जिस प्रकार एक डोर के सहारे कटपुतली नाचा करती है उसी प्रकार जीव की डोर परमपिता परमेश्वर के हाथ में है वो नचाता रहता है और जीव नाचता रहता है। इस मौके पर समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले, महन्त गुरु प्रसाद यज्ञ सैनी, राकेश त्रिवेदी,अमित मिश्रा, छोटू गुप्ता, शत्रोहन सिंह,भोला,उत्कर्ष अवस्थी,कपिल गुप्ता, शिवदेवी, कुनाल, सानू यज्ञ सैनी धर्मेंद्र गुप्ता ओपी गुप्ता,अजय सिंह,शालू गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। राज दीक्षित ने अपनी टीम के साथ कथा पण्डाल में शिरकत कर कथा व्यास तथा उनकी टीम को सम्मानित किया।