पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने की प्रबल अभिव्यक्ति बनेगी दो लाख पार्टी ध्वज वितरण अभियान – डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

*सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल : भाजपा स्थापना दिवस से पूर्व शुरू किया पार्टी ध्वज वितरण अभियान*

*लखनऊ।* भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी के स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नयी मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आशियाना स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को पार्टी ध्वज प्रदान किये गए। ये सभी इको फ्रेंडली झंडे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनी नगर में स्थापित तारा शक्ति केन्द्रों पर बनवाये गए हैं।

इस अवसर पर विधायक ने बताया सरोजनीनगर के तारा शक्ति केन्द्रों से जुडी मातृशक्ति का यह दृढ़ संकल्प है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पूर्व 2 लाख से अधिक भाजपा ध्वज तैयार कर, उन्हें घर-घर पहुंचाया जाएगा, ताकि हर गली, हर द्वार, हर मन में भाजपा की विचारधारा लहराए। यह सेवा, यह समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को और अधिक सशक्त करने की एक विनम्र, लेकिन प्रबल राष्ट्रवादी अभिव्यक्ति होगी। गौरतलब है कि विधायक डॉ. सिंह द्वारा सरोजनी नगर में महिला स्वयं सहायता समूहों को सिलाई – कढाई के संसाधन, मैन्युअल एवं मोटराइज्ड सिलाई मशीन, पीको मशीन आदि प्रदान कर 150 तारा शक्ति केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है।

इस दौरान भाजपा नेता शंकरी सिंह, दयाशंकर दुबे, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, के. एन. सिंह, लवकुश रावत, कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, शिव बक्श सिंह, नवीन तिवारी, हिमांशु अंबेडकर,अमोद कुमार, संजीव अवस्थी, शिव शंकर विश्वकर्मा, मनोज रावत, रज्जन सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, श्री राम गुप्ता, कृपा शंकर शुक्ला, शिविता गोयल, नेहा सिंह, आनंद जोशी, पंकज त्रिपाठी, विनय दीक्षित, संजीव मिश्रा फंटन, मनीष शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।

*अटल जन सेवा केंद्र का किया शुभारम्भ -*

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को सरस्वती वाटिका पार्क, सेक्टर के, आशियाना में आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित “अटल सेवा केंद्र” का लोकार्पण किया। इस केंद्र के माध्यम से लोगों को ई – डिस्ट्रिक्ट सेवाओं का सहज लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए वाकिंग ट्रैक सहित हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सिंह ने बताया कि जलनिकासी सरोजनी नगर की प्रमुख समस्या रही है, जिसके सम्पूर्ण निदान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अब तक दर्जनों नाले बन चुके हैं। इस बार बजट में जल निकासी के लिए 1000 करोड़ का विशेष प्रबंध किया गया है। विधायक ने बताया सरोजनी नगर में जल निकासी का प्रमुख स्रोत किला मोहम्मदी ड्रेन है, जिसपर अवैध अतिक्रमण से वह चोक हो चूका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरोजनी नगर की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए किला मोहम्मदी ड्रेन की रिमॉडलिंग के लिए 200 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

इस दौरान रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. पांडेय, महासचिव ए.सी. अग्निहोत्री, जे.पी. पांडेय, रंजीत सिंह, आर.के. बाजपेयी, निर्मल सिंह, अविनाश अग्रवाल, दुर्गेश बंसल, डी.के. श्रीवास्तव, सर्वेश्वर राम मल्होत्रा, आर.के. भाटिया, अतुल टंडन, रवि श्रीवास्तव, शशि अग्निहोत्री, राजेश्वरी त्रिपाठी, ममता टंडन, राधा बंसल, सुमन गुर्जराल, अनीता तिवारी, अन्नू, राजेश सिक्का, जगजीत सिंह, कमलेश सिंह, कौशलेंद्र द्विवेदी, विमल तिवारी, दयाशंकर दुबे, शंकरी सिंह, के.एन. सिंह पार्षद, वीरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *