भगवान जगन्नाथ की तरह श्रीराम नवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी को भी राजधानी के भक्तगण हाथों से खींचने वाले रथ पर बैठा कर राजधानी का भ्रमण करवाएंगे

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

श्रीराम जन्मोत्सव समिति ,इंदिरा नगर के तत्वाधान में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी की भव्य शोभा यात्रा A-597, इंदिरा नगर से गत वर्षो की भांति निकाली जाएगी।
श्री राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय गुप्ता , श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ,सचिव संजीव कुमार गर्ग ने बताया इस वर्ष समिति ने भगवान को
भक्तों द्वारा खींच कर चलने वाले रथ की व्यवस्था की है
उन्होंने बताया भक्त गण हाथों से खींचे जाने वाले रथ पर बैठा कर भगवान श्रीरामचन्द्र को राजधानी भ्रमण कराएंगे।
समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने विस्तार से जानकारी देते बताया इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं ,बुजुर्ग ,युवा, व्यापारी बच्चे शामिल होंगे
तथा हनुमानजी के वेश में भक्त जितेन्द्र बजरंगी नृत्य करते हुए चलेगें तथा राम धुन पर भक्त झूमेंगे और गायेंगे तथा शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में बैंड बाजे, हाथी ,घोड़े ,ऊँट, बग्घी आदि शामिल होंगी।
तथा जगह जगह व्यापारियों, नागरिकों एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा
उन्होंने बताया यह शोभा यात्रा A- 597 इंदिरा नगर से शुरू होकर लेखराज मार्केट ,मारुती पुरम , नीलगिरी कॉम्प्लेक्स , भूतनाथ मार्केट ,शालीमार चौराहा, जन कल्याण अस्पताल, मीना मार्केट होते हुए वापस ए। 597 पर अपनी पूर्णता को प्राप्त करेगी
तत्पश्चात् भक्त गण भंडारे का आनंद लेंगे।

संजय गुप्ता
संरक्षक
श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *