यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
रामनवमी के मौके पर अयोध्या को जोन और सेक्टर में किया गया विभाजित, आईजी प्रवीण कुमार का बयान, भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से किया जाएगा डायवर्ट, श्रद्धालुओं को आवागमन में नहीं होगी कोई असुविधा, महाकुंभ की तरह डायवर्जन के अन्य वैकल्पिक प्रबंध भी किया चुके हैं। सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पीएसी और सिविल पुलिस तैनात रहेगी। सरयू नदी के आसपास जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को मुस्तैद किया गया है। सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पीक टाइम में राम मंदिर के सभी विशेष पास निरस्त रहेंगे। आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए राम मंदिर में प्राथमिकता दी जाएगी।