मुजफ्फरनगर पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा-अखिलेश यादव मुगलिया शासक के आखिरी शासक थे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

सहारनपुर वर्ष 2012 में देवबंद के मीरगपुर गांव के मानकी मंदिर में हुई पंचायत के मामले में सरधना से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम सोमवार को सहारनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए।संगीत सोम ने राणा सांगा विवाद पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला और आंदोलन को लेकर भी टिप्पणी की।

संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव की मुगलिया सरकार ने उन पर मुकदमा दर्ज किया था।पहले यह मुकदमा देवबंद कोर्ट में चल रहा था,जिसे सहारनपुर ट्रांसफर कर दिया गया था।

राणा सांगा विवाद पर संगीत सोम ने कहा कि सासंद रामजी लाल सुमन को मोहरा बनाया जा रहा है।अखिलेश सरकार में बदमाशों को पनाह दी जाती थी।सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि यह बयान अखिलेश यादव का है।अखिलेश यादव को इसका बड़ा परिणाम भुगतना होगा। यहां तक कि एक दिन माफी भी मांगनी पड़ेगी।

संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव मुगल शासक के आखिरी शासक थे,सनातनी आपस में नहीं लड़ेंगे।मीडिया ने
रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि वह कह रहे हैं कि ईद के बाद आंदोलन होगा। इस पर संगीत सोम ने कहा कि‌ आप आंदोलन करके देखिए,ये सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *