यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज लखनऊ में कैंट विधानसभा क्षेत्र के मण्डल -4 (बूथ संख्या 330) पर आयोजित “बूथ कार्यक्रम” में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ सम्मिलित हुए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और निःस्वार्थ समर्पण से पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भारतीय जनता पार्टी को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, विनायक पांडेय, विनोद कुमार अंबेश प्रकाश मिश्रा, डॉ० शादाब आलम,संजय अवस्थी, दिनेश चंद्र एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।