ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर आए. सोमवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम में राहुल गांधी की बैठक के दौरान एक शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. पिटाई किस बात पर की गई है, यह साफ नहीं हो सका है. कहा जा रहा है कि अखिलेश प्रसाद सिंह के समर्थक की पिटाई की गई है. मारपीट का आरोप पूर्व एमएलए अमित कुमार टुन्ना के समर्थकों पर लगा है.दरअसल, जिस युवक की पिटाई हो रही थी वह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का समर्थक बताया जा रहा है. रवि रंजन जिसके साथ मारपीट हुई वह बार-बार यह कह रहा था कि अमित टुन्ना बीजेपी का दलाल है. वह पकड़ी दयाल से पंचायत समिति का सदस्य का चुनाव जीते हैं. क्योंकि मैं भूमिहार हूं इसीलिए राजपूत ने उनकी पिटाई की है बाद में युवक को कुछ लोग चोर कहने लगे.सदाकत आश्रम में राहुल गांधी आज 3 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे. राहुल गांधी के सदाकत आश्रम में बैठक के दौरान मीटिंग हॉल के बाहर माहौल हंगामेदार रहा. आरा के रामबाबू यादव अपने हाथों में वक्फ बिल का राहुल गांधी को समर्थन देने का पोस्टर लहराने लगे.कांग्रेस समर्थकों ने रामबाबू यादव को सदाकत आश्रम से बाहर निकाला. रामबाबू यादव ने कहा कि वह सिर्फ इतना मांग कर रहे हा कि वक्फ बिल देश के हित में है. इसलिए राहुल गांधी को इस बिल का समर्थन करना चाहिए इसी बात को लेकर कांग्रेस के समर्थक उनको जबरन ऑफिस से बाहर निकल रहे हैं.