ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवपुरी: कोलारस विधानसभा के इंदार थाना क्षेत्र से अवैध संबंध के चलते रिश्तों के कत्ल का एक मामला सामने आया है. पुलिस ने कुटवारा गांव से एक 20 वर्षीय युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक पर अपने चाचा को शराब पिलाकर गमछे से गला घोटकर मारने का आरोप है. पूछताछ में आरोपी भतीजे ने अपना जुर्म कबूल लिया है. पुलिस ने आरोपी भतीजे को जेल भेज दिया है.
युवक ने चाचा को उतारा मौत के घाट
इंदार थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया के मुताबित “युवक का अपनी चाची के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी परिवार में किसी को भनक तक नहीं थी. इन दोनों के बीच नाजायज संबंध भी थे. इस बात की जानकारी किसी तरह चाचा को पता चल गई, जिससे भतीजा डर गया और उसने चाचा को बीच से हटाने का प्लान बनाया. इसके बाद युवक 35 वर्षीय चाचा को खेत ले गया. जहां उसने पहले चाचा को जमकर शराब पिलाई, जब वह नशे में धुत्त हो गया, तो युवक ने तौरिया (गमछा) से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.”
चाची से अवैध संबंध का चल गया था पता
दरअसल, मेशी जाटव का शव कुटवारा से पगारा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला था. जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. जांच में पता चला कि आखिरी बार मेशी को उसके भतीजे के साथ देखा गया था, पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पहले तो उसने मामले को उलझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिया.