कांग्रेस की लिस्ट में अब दो तिहारी दलित-गरीबः संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बोले राहुल गांधी- देश में दलित, आदिवासी सेकंड क्लास सिटीजन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बिहार कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कहा है कि’ इस देश में अगर आप दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, ईबीसी, और महिला हो तो आप सेकेंड क्लास सिटीजन हो। ये मैं ऐसे ही नहीं पढ़ लिखकर बोल रहा हूं। तेलंगाना में हमने जातीय गणना करवाई। अगर आप तेलंगाना में उन लोगों की लिस्ट निकाले जिन्होंने बैंक से लोन लिया है तो उसमें कोई ईबीसी, दलित, आदिवासी नहीं मिलेगा। तेलंगाना में जाति का पूरा का पूरा डेटा हमारे पास है। इससे हम आपको आपका हक दिलवा सकते हैं। मोहन भागवत कहते हैं, जातीय गणना नहीं होनी चाहिए। अगर आपको चोट लगती है तो डॉक्टर कहता है कि एक्स-रे करो। इससे कुछ नुकसान नहीं होता। वहीं एक्स-रे हम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, पहले हमारे जिलाध्यक्षों की लिस्ट में 2 तिहाई अपर कास्ट के लोग थे, लेकिन अब हमने दो तिहाई दलित-गरीबों को शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *