ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
UP के वाराणसी मे 23 युवकों ने 7 दिन तक एक युवती से गैंगरेप किया। दरिंदो ने युवती को नशा दिया और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दरिंदगी की। इस घटना की शुरुआत 29 मार्च को हुई थी। युवती अपनी दोस्त रिया के घर से लौट रही थी तभी उसे राज विश्वकर्मा नाम का युवक मिला। राज युवती को लंका के एक कैफे ले गया और वहां रातभर उसके साथ रेप किया।
राज ने लड़की अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम के युवक के हवाले कर दी। वह उसे बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में उसने गंदा काम किया। फिर 31 मार्च को आयुष अपने 5 दोस्त सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिद के साथ युवती को कन्टिनेंटल कैफे ले गया।वहां नशे मे सभी ने बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद अलग-अलग दिन साजिद, इमरान, जैद , अमन, राज खान, दानिश, सोहेल, शोएब और अन्य आरोपियों ने युवती को होटल, कैफे, गोदाम, छत, कमरे और सुनसान जगहों पर ले जाकर गैंगरेप किया। युवती किसी तरह 4 अप्रैल को घर पहुंची और अपनी मां को पूरी कहानी बताई। तब FIR हुई और 6 लड़के पकडे गए