आनंद द्विवेदी ने भाजपा की 46 वर्षीय यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरो की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ महानगर कार्यालय पर भाजपा 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरो की प्रदर्शनी लगाई गई। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया ।

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी में जनसंघ काल से लेकर अब तक के प्रमुख अभियान, पार्टी की उपलब्धियों और उसमें योगदान देने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता गणों को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से दिखाई गया। प्रदर्शनी में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान में लखनऊ के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित वरिष्ठ नेता गणों की प्रेरणा दायक तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। प्रदेश के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के चित्र भी लगाए गए हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदर्शनी उद्घाटन व अवलोकन के समय महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, सौरभ वाल्मिकी, सीता नेगी, चेतन विष्ट, पंकज सक्सेना, दीपू शुक्ला, अनुराग साहू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *